चंडीगढ़ का नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हथे, विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों ठगी कर हुआ था फरार

Chandigarh Punjab अपराध

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : करोड़ों की ठगी करने वाला इमीग्रेशन माफिया गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 फरवरी: चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़े इमीग्रेशन फ्रॉड का खुलासा करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। गुरिंदर सिंह फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये ठगकर फरार था। गुरिंदर सिंह को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीम बनाई गई थी। चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में एसपी सिटी गीतांजलि खंडेलवाल की निगरानी में एसडीपीओ जसविंदर सिंह की सुपरविजन में सेक्टर-34 पुलिस और जिला अपराध शाखा की टीम ने एसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में14 फरवरी 2025 को लुधियाना, पंजाब से गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया।

🔸कैसे करता था ठगी?
गुरिंदर सिंह 2019 से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में कई फर्जी इमीग्रेशन कंपनियां चला रहा था। उसने लोगों को झूठे वादे कर विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए।

आरोपी गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी ने सैक्टर 34 ए में ईगल-आई एडवाइजर, जुबली ओवरसीज, चंडीगढ़ वीजा कंसल्टेंट, द रेड स्टोन, इम्मी ग्रुप और कैंट्री नाम से कंपनियां बनाईं हुई थी और लोगो को विदेश में पढ़ाई, नौकरी और टूरिस्ट वीजा दिलाने का झांसा देकर मासूम लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली और फर्जी दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे लेकर फरार हो गया।

🔸ठगी का शिकार बने लोग

चंडीगढ़ निवासी सुखबीर सिंह ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि ₹1,78,82,628- की धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने जब इसकी पूरी जांच की, तो पता चला कि आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी चूना लगाया था।

🔸पुलिस ने क्या बरामद किया?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरिंदर सिंह के घर से दो महंगी गाड़ियां—बीएमडब्ल्यू और थार जब्त की।

आरोपी ने ठगी के पैसों से पंजाब में कई संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस अब उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है।
कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड दिया है।
गुरिंदर सिंह को 14 फरवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली। अब पुलिस उसके बैंक अकाउंट, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाएगी। इस ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

चंडीगढ़ पुलिस के हथे चढ़ने वाला यह नकली वीज़ा एजेंट आम जनता का करोड़ों लूट कर कई महीनों से फरार था और पुलिस लगातार इसके पीछे थी। गुरिंदर सिंह गुरी ने भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का जो अड्डा बना रखा था उस अड्डे को प्रोमट करने के लिए एक पंजाबी कलाकार को भी अपना ब्रांड एम्बेसेडर बना रखा था। गुरिंदर सिंह गुरी ने सेक्टर 34 के एक नामी immigration दफ्तर पर भी अन्य प्रदेश की पुलिस के साथ मिल कर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। गुरिंदर सिंह गुरी की जांच करने पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैँ।

🔸चंडीगढ़ पुलिस का संदेश
चंडीगढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि विदेश जाने के नाम पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या कंपनी से लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैँ।

Insaf Express